ePaper

Namaste Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, अहमदाबाद में एक करोड़ लोग करेंगे उनका स्वागत

Updated at : 21 Feb 2020 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
Namaste Trump:  अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, अहमदाबाद में एक करोड़ लोग करेंगे उनका स्वागत

Namaste Trump in indiaवाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में उनका स्वागत करने वाले लोगों की संख्या को लेकर एक और बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बताया है भारत के उनके पहले आगमन पर एक करोड़ लोग उनका स्वागत करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप […]

विज्ञापन

Namaste Trump in indiaवाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में उनका स्वागत करने वाले लोगों की संख्या को लेकर एक और बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बताया है भारत के उनके पहले आगमन पर एक करोड़ लोग उनका स्वागत करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24 और 25 फरवरी को अहमदाबाद, आगरा और नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे.

खबरें हैं कि उनकी बेटी भी इस दौरे पर साथ आएंगी. मंगलवार को मेरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्र्यूज में संवाददाताओं से ट्रंप ने कहा था कि मोदी ने उन्हें बताया कि, हवाईअड्डे से कार्यक्रम स्थल तक के बीच 70 लाख लोग मौजूद होंगे. उन्होंने कहा,यह बेहद रोमांचक होने वाला है. आशा करता हूं कि आप सब भी इसका लुत्फ उठाएंगे.

गुरुवार को ट्रंप ने कोलोराडो में ‘कीप अमेरिका ग्रेट’ रैली में लोगों की संख्या में 30 लाख का इजाफा कर दिया. उन्होंने कहा, मैंने सुना, वहां एक करोड़ लोग मौजूद रहने वाले हैं. उनका कहना है कि हवाईअड्डे से लेकर विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम तक 60 लाख से एक करोड़ के बीच में लोग रहेंगे.

लेकिन अहमदाबाद में नगर निगम के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक शहर की कुल आबादी करीब 70 लाख है. अधिकारियों का मानना है कि हवाईअड्डे से लेकर मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम तक 22 किलोमीटर के मार्ग पर मोदी और ट्रंप के रोड शो के दौरान एक से दो लाख लोग मौजूद रह सकते हैं.

अहमदाबाद नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने ट्रंप के दावों के विपरीत बृहस्पतिवार को कहा, हमारा मानना है कि करीब एक से दो लाख लोग रोड शो के दौरान मेहमानों का स्वागत करने के लिए जुटेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola