ePaper

सोमालिया : मोगादिशु में ट्रक बम विस्फोट में 76 लोग मारे गये, 90 से अधिक घायल

Updated at : 28 Dec 2019 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
सोमालिया :  मोगादिशु में ट्रक बम विस्फोट में 76 लोग मारे गये, 90 से अधिक घायल

मोगादिशु : सोमालिया की राजधानी में शनिवार सुबह एक सुरक्षा जांच चौकी पर शनिवार सुबह हुए एक ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 76 लोग मारे गये. यह हमला हाल के वर्षों में मोगादिशु में हुए भीषणतम हमलों में से एक है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आज के विस्फोट को देखकर उन्हें 2017 में […]

विज्ञापन

मोगादिशु : सोमालिया की राजधानी में शनिवार सुबह एक सुरक्षा जांच चौकी पर शनिवार सुबह हुए एक ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 76 लोग मारे गये. यह हमला हाल के वर्षों में मोगादिशु में हुए भीषणतम हमलों में से एक है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आज के विस्फोट को देखकर उन्हें 2017 में हुए विस्फोट की याद आ गयी जिसमें सैकड़ों लोग मारे गये थे. सरकार के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि अनेक घायल अस्पतालों में भर्ती हैं. मदीना अस्पताल के निदेशक डॉ मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि अस्पताल में 76 शव पहुंचाये गये हैं. आमीन एंबुलेंस सेवा के निदेशक अबदी कादिर अब्दी रहमान ने घायलों की संख्या 90 से अधिक बताया. मारे गये लोगों में से ज्यादातर विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के छात्र हैं जो अपनी कक्षाओं के लिए निकले थे. पुलिस ने बताया कि मृतकों में तुर्की के दो नागरिक भी शामिल हैं.

मोगादिशु के मेयर उमर महमूद मोहम्मद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मरने वालों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं है, लेकिन घायलों की संख्या लगभग 90 है. कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि विस्फोट सुबह के समय तब हुआ जब सोमालिया में लोग सप्ताहांत के बाद अपने काम के लिए निकले. इसमें सुरक्षा जांच चौकी स्थित कर संग्रह केंद्र को निशाना बनाया गया. विस्फोट के बाद राजधानी के ऊपर धुएं का गुबार छा गया. घटनास्थल पर नष्ट हुए वाहन और शव बिखरे नजर आये. अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा चरमपंथी संगठन ‘अल शबाब’ प्राय: इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहता है.

चरमपंथी समूह को कई साल पहले मोगादिशु से खदेड़ दिया गया था, लेकिन वह सुरक्षा चौकियों, होटलों और समुद्र किनारे इस तरह के बड़े हमलों को अंजाम देता रहता है. अल शबाब ने 2017 में भी मोगादिशु में एक भीषण ट्रक बम विस्फोट किया था जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola