ePaper

#JharkhandResults : झामुमो बनी सबसे बड़ी पार्टी, 27 सीटों पर बढ़त, हेमंत सोरेन दुमका- बरहेट से आगे

Updated at : 23 Dec 2019 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
#JharkhandResults : झामुमो बनी सबसे बड़ी पार्टी, 27 सीटों पर बढ़त, हेमंत सोरेन दुमका- बरहेट से आगे

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं और शुरुआती रुझान में भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है और महागठबंधन लगातार बढ़त बनाये हुए है. अगर यही ट्रेंड परिणाम में बदला तो हेमंत सोरेन के सिर पर एक बार फिर ताज सज सकता है. शुरुआत रुझानों की बात करें तो अभी झारखंड […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं और शुरुआती रुझान में भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है और महागठबंधन लगातार बढ़त बनाये हुए है. अगर यही ट्रेंड परिणाम में बदला तो हेमंत सोरेन के सिर पर एक बार फिर ताज सज सकता है.

शुरुआत रुझानों की बात करें तो अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा 27 सीटों पर आगे चल रही है. पिछले चुनाव में झामुमो 19 सीटों पर जीती थी. यानी अभी झामुमो को आठ सीटों का फायदा हो रहा है. महागठबंधन के उसके साथी जिनमें कांग्रेस और राजद शामिल है क्रमश: 14 और 03 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस चुनाव में दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. वे दुमका विधानसभा सीट से भाजपा नेता लुईस मरांडी से पीछे चल रहे थे, लेकिन अब वे दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रह हैं. बरहेट से वे भाजपा के सिमोन मालतो से आगे चल रहे हैं. महेशपुर विधानसभा सीट से स्टीफन मरांडी आगे चल रहे हैं, जबकि निरल पूर्ति मझगांव से आगे चल रहे हैं. नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से झामुमो के उम्मीदवार हैं और वे लगातार बढ़त बनाये हुए हैं. सराईकेला से चंपई सोरेन आगे चल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola