ePaper

जामताड़ा : ड्यूटी पर तैनात हवलदार का निधन, चुनाव आयोग ने किया मुआवजे का एलान

Updated at : 20 Dec 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा : ड्यूटी पर तैनात हवलदार का निधन, चुनाव आयोग ने किया मुआवजे का एलान

जामताड़ा : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से हवलदार सुद्धेश्वर प्रसाद सिंह के निधन की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां बीती रात उनका निधन हुआ. सोयी हुई अवस्था में ही उनकी मौत हो गयी. चुनाव आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ने मृतक के परिवार को अविलंब सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिये […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से हवलदार सुद्धेश्वर प्रसाद सिंह के निधन की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां बीती रात उनका निधन हुआ. सोयी हुई अवस्था में ही उनकी मौत हो गयी.

चुनाव आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ने मृतक के परिवार को अविलंब सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिये जाने की बात कही है. उक्त जानकारी एसपी अंशुमन कुमार ने दी है.

मृतक हवलदार सुद्धेश्वर प्रसाद सिंह बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर के रहने वाले थे और जामताड़ा में पीसीआर वैन में ड्यूटी पर थे. बताया जा रहा है कि बीती रात अपनी ड्यूटी पूरी कर आराम करने के लिए वे पुलिस लाइन पहुंचे और फिर वे नहीं उठे.

सुद्धेश्वर प्रसाद सिंह की आयु लगभग 50 वर्ष बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola