30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

#IPLAuction2020: कमिंस सबसे महंगे बिके, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर धनवर्षा

Getty Images

आईपीएल 2020 के लिए हो रही नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर टीमें जम कर पैसा ख़र्च कर रही हैं. अभी तक ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं.

उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में ख़रीदा है. उनका बेस प्राइस दो करोड़ […]

Getty Images

आईपीएल 2020 के लिए हो रही नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर टीमें जम कर पैसा ख़र्च कर रही हैं. अभी तक ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं.

उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में ख़रीदा है. उनका बेस प्राइस दो करोड़ था. ऑस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में ख़रीदा.

https://twitter.com/IPL/status/1207653474441166848

जबकि एरॉन फ़िंच 4.40 करोड़ में बिके. वे बंगलौर से खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के ही तेज़ गेंदबाज़ केन रिचर्ड्सन को आरसीबी ने चार करोड़ में ख़रीदा.

वेस्टइंडीज़ के आक्रामक बल्लेबाज़ शिमरॉन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ में ख़रीदा.

जबकि उनकी टीम के साथी खिलाड़ी शेल्डन कोट्रेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.50 करोड़ में ख़रीदा.

मॉर्गन की क़ीमत

EPA

इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन अगले साल कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेंगे. उन्होंने कोलकाता ने 5.25 करोड़ में ख़रीदा है. भारत के रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ में ख़रीदा है.

स्पिनर पीयूष चावला को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ में ख़रीदा.

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ नाथन कुल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने ख़रीदा और वो भी आठ करोड़ में.

इंग्लैंड से सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलेंगे. वे साढ़े पाँच करोड़ में बिके.

कोलकाता से रिलीज़ किए गए रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ में ख़रीदा.

इंडियन अंडर 19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.90 करोड़ में ख़रीदा. उनके साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल राजस्थान की ओर से खेलेंगे. उनकी क़ीमत रही 2.40 करोड़.

कुछ खिलाड़ी, जो नहीं बिक पाए हैं

टिम साउदी (न्यूज़ीलैंड)

एंड्रयू टाइ (ऑस्ट्रेलिया)

डेल स्टेन (दक्षिण अफ़्रीका)

एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)

मोहित शर्मा (भारत)

कुसाल परेरा (श्रीलंका)

नमन ओझा (भारत)

मुशफ़िकुर रहीम (बांग्लादेश)

स्टुअर्ट बिन्नी (भारत)

युसूफ़ पठान (भारत)

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें