IND vs NZ T20 World Cup Final: ₹200 से सस्ते इन प्लान्स में पाएं JioHotstar

Updated:
विज्ञापन

जियोहॉटस्टार रिचार्ज प्लान्स

ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल में India और New Zealand के बीच होने वाले मुकाबले को आप सस्ते रिचार्ज प्लान्स के साथ लाइव देख सकते हैं. Jio, Airtel और Vi कुछ ऐसे प्लान्स ऑफर कर रहे हैं, जिसमें डेटा और JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा है और कीमत 200 रुपये से कम है.

विज्ञापन

आज ICC Men’s T20 World Cup का फाइनल मैच India और New Zealand के बीच होने वाला है. ऐसे में अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको महंगा सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां (Jio, Airtel और Vi) अपने यूजर्स को 200 रुपये से कम में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दे रही है. साथ ही इन प्लान्स में आपको डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी कि सस्ते में बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आप आराम से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच का पूरा मजा लाइव ले सकते हैं. आइए जानते हैं उन सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में.

विज्ञापन

Jio का 100 रुपये वाला प्लान

जियो अपने यूजर्स को 100 रुपये वाला डेटा प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें कंपनी 30 दिनों के लिए यूजर्स को 5GB डेटा ऑफर कर रही है. डेटा के साथ इस प्लान में JioHotstar का एक महीने का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. यानी यूजर्स आराम से मैच लाइव देखने के साथ-साथ पूरे महीने मूवी, सिरियल्स और वेब सीरीज देख सकते हैं.

Airtel का 100 रुपये वाला प्लान

जियो की तरह एयरटेल के पास भी 100 रुपये वाला डेटा प्लान है, जिसमें कंपनी 6GB डेटा के साथ 1 महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दे रही है. इस प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिनों की है.

Vi का 175 रुपये वाला OTT प्लान

Vi के पोर्टफोलियो में OTT कैटेगरी में एक 175 रुपये वाला प्लान लिस्टेड है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को JioHotstar, Zee 5, SonyLiv, Fancode और MX Player के साथ और भी कई प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दे रही है. साथ ही इस प्लान में 10GB डेटा का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: 123 रुपये वाला 28 दिन का जियो रिचार्ज, फायदे जान लीजिए

यह भी पढ़ें: 200 दिन की वैलिडिटी और 500GB डेटा, जियो का धमाकेदार ऑफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola