ePaper

नाना पटोले: कौन हैं निर्विरोध चुने गए महाराष्ट्र विधान सभा के स्पीकर

Updated at : 01 Dec 2019 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
नाना पटोले: कौन हैं निर्विरोध चुने गए महाराष्ट्र विधान सभा के स्पीकर

महाराष्ट्र विधानसभा में नानाभाऊ पटोले को निर्विरोध स्पीकर चुना जाएगा. स्पीकर पद के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार किशन कठोरे का नाम वापस ले लिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए किशन कठोरे को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन मौजूदा विधायकों […]

विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा में नानाभाऊ पटोले को निर्विरोध स्पीकर चुना जाएगा. स्पीकर पद के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार किशन कठोरे का नाम वापस ले लिया है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए किशन कठोरे को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन मौजूदा विधायकों के अनुरोध पर पार्टी ने उम्मीदवार का नाम वापस लेने का फैसला किया है.

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी कहा कि पहले विपक्ष ने भी स्पीकर पद के लिए फॉर्म भरा था लेकिन अन्य विधायकों के अनुरोध के बाद और विधानसभा की गरिमा को बनाए रखने के लिए उन्होंने नाम वापस ले लिया है. अब, स्पीकर का चुनाव निर्विरोध होगा.

शनिवार को बीजेपी ने किशन कठोरे को अपना उम्मीदवार बनाया था और महा विकास अघाड़ी की ओर से कांग्रेस के नाना पटोले तो उम्मीदवार घोषित किए गए थे.

वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बहुमत परीक्षण में जीत हासिल की थी. सरकार के पक्ष में 169 विधायकों ने वोट दिया था. इस दौरान विपक्ष में कोई भी वोट नहीं पड़ा क्योंकि बीजेपी ने सदन से वॉकआउट कर दिया था.

कौन हैं नाना पटोले

नाना पटोले बीजेपी के पूर्व सांसद हैं. उन्होंने पीएम मोदी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. फ़िलहाल वह सकोली से विधायक हैं.

नाना पटोले ने 2014 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था और एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को हराया था.

लेकिन, मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कुछ सालों बाद ही नाना पटोले पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान देने लगे थे.

उन्होंने नागपुर में हुए एक कार्यक्रम में आरोप लगाया था कि पीएम मोदी किसी की बात नहीं सुनते. पीएम ने पार्टी बैठक में उन्हें किसानों का मुद्दा उठाते वक़्त अपनी बात नहीं रखने दी.

इसके बाद पटोले ने 2017 में बीजेपी से इस्तीफ़ा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए.

2018 में नाना पटोले को किसान खेत मजदूर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया. 2019 के लोकसभा चुनाव में नाना पटोले ने नितिन गडकरी के ख़िलाफ़ नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गए.

कांग्रेस-बीजेपी-कांग्रेस

बीजेपी से पहले पटोले कांग्रेस में ही रह चुके हैं. उन्होंने दोनों ही दलों को छोड़ते वक़्त ये आरोप लगाया था कि वो किसानों के मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

नाना पटोले ने 2009 में अपना पहला लोकसभा चुनाव भंडारा-गोंडिया से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था. हालांकि, तब वह प्रफुल्ल पटेल से हार गए थे.

लेकिन, उन चुनावों में वो दूसरे नंबर पर रहे थे और उन्हें बीजेपी के शिशुपाल पटले से ज़्यादा वोट मिले थे. अपनी मजबूत स्थिति को भांपते हुए पटोले बीजेपी जुड़ गए और लगभग छह महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भंडारा से जीत हासिल की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

]]>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola