ePaper

सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा

Updated at : 26 Nov 2019 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा

Getty Images

सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड ने फ़ैसला किया है कि वो बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ का फ़ैसला मानेगा और इसके ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा.

बोर्ड ने अभी इस बात पर फ़ैसला नहीं किया है कि सुप्रीम कोर्ट के […]

विज्ञापन

Getty Images

सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड ने फ़ैसला किया है कि वो बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ का फ़ैसला मानेगा और इसके ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा.

बोर्ड ने अभी इस बात पर फ़ैसला नहीं किया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत मस्जिद के लिए पांच एकड़ ज़मीन ली जाए या नहीं. इस पर फ़ैसले के लिए बाद में बैठक बुलाई जाएगी.

अयोध्या मामले पर लखनऊ में सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में ये फ़ैसला किया गया. बोर्ड के सात सदस्यों में से पांच सदस्यों ने पुनर्विचार याचिका न दायर करने पर सहमति दी जबकि एक सदस्य अब्दुल रज़्ज़ाक इससे सहमत नहीं थे.

सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक नौ नवंबर को अयोध्या मामले में आए फ़ैसले पर बातचीत के लिए बुलाई गई थी. बैठक से पहले बोर्ड के चेयरमैन ज़फ़र फ़ारूकी ने बीबीसी को बताया था कि हम लोग इस बात पर फ़ैसला लेने वाले हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बोर्ड को क्या करना है?

पिछले हफ़्ते लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की भी बैठक हुई थी जिसमें एकमत से इस बात का फ़ैसला किया गया था कि सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका यानी रिव्यू पेटिशन दाख़िल की जाएगी. पर्सनल लॉ बोर्ड जल्द ही यह याचिका दाख़िल करने वाला है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola