ePaper

पेट्रोल कीमतों में 50 फीसदी वृद्धि के बाद ईरान में हिंसक प्रदर्शन, ईंधन भंडार गृह में आग लगाने की कोशिश

Updated at : 16 Nov 2019 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल कीमतों में 50 फीसदी वृद्धि के बाद ईरान में हिंसक प्रदर्शन, ईंधन भंडार गृह में आग लगाने की कोशिश

तेहरान : ईरान में पेट्रोल कीमतों में 50 फीसदी वृद्धि के बाद उसके विभिन्न शहरों में प्रदर्शन की छिटपुट घटनाएं हुई हैं. सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने कहा कि सरकार ने एक दिन पहले पेट्रोल की राशनिंग और इसकी कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है. मध्य ईरान के सिरजन में शुक्रवार रात को प्रदर्शन […]

विज्ञापन

तेहरान : ईरान में पेट्रोल कीमतों में 50 फीसदी वृद्धि के बाद उसके विभिन्न शहरों में प्रदर्शन की छिटपुट घटनाएं हुई हैं. सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने कहा कि सरकार ने एक दिन पहले पेट्रोल की राशनिंग और इसकी कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है. मध्य ईरान के सिरजन में शुक्रवार रात को प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ईंधन भंडार गृह पर हमला बोला और आग लगाने की कोशिश की. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारियों को काबू किया जा सका.

समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, कई अन्य शहरों मश्शद, बिरजंद, अहवाज, गचसारन, अबादन, खोरामशहर, महशहर, शिराज और बंदर अब्बास में भी छिटपुट प्रदर्शन हुए. ईरान ने शुक्रवार को पेट्रोल की राशनिंग शुरू करने और पंप पर इसकी कीमतों में कम से कम 50 फीसदी वृद्धि की घोषणा की है.

ईरान ने कहा है कि यह कदम जरूरतमंद लोगों की नकदी की जरूरत को पूरा करने के लिए उठाया गया है. देश के योजना एवं बजट संगठन के प्रमुख मोहम्मद बाघर नोबख्त ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि इस उपाय से 3,00,000 रियाल या 2.55 अरब डॉलर सालाना का राजस्व मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola