ePaper

IND vs BAN: मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाज़ी के नाम रहा इंदौर टेस्ट का पहला दिन

Updated at : 14 Nov 2019 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs BAN: मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाज़ी के नाम रहा इंदौर टेस्ट का पहला दिन

मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाज़ी की बदौलत इंदौर टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज़ 59वें ओवर में 150 रनों पर ढेर हो गई.

जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 86 रन […]

विज्ञापन

मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाज़ी की बदौलत इंदौर टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज़ 59वें ओवर में 150 रनों पर ढेर हो गई.

जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 86 रन बना लिए हैं.

चेतेश्वर पुजारा 43 और मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं.

https://twitter.com/BCCI/status/1194942024849321984

इससे पहले मोहम्मद शमी और दूसरे भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज़ी क्रम की कमर तोड़ दी.

शमी ने तीन, इशांत शर्मा, उमेश यादव और स्पिनर आर अश्विन ने दो-दो विकेट लिए.

बांग्लादेश की ओर से सबसे ज़्यादा 43 रन विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुशफ़िकुर रहीम ने बनाए.

उनके अलावा कप्तान मोमिनुल हक ने 37, लिटन दास ने 21 और मोहम्मद मिथुन ने 13 रनों का योगदान दिया. कोई और बांग्लादेशी बल्लेबाज़ दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया.

सबसे ज़्यादा चर्चा उस गेंद की हो रही है, जिस पर मोहम्मद शमी ने मुशफ़िकुर रहीम को बोल्ड किया. वो गेंद ऑफ़ स्टम्प के बाहर पड़ी और तेज़ी से अंदर आई. रहीम ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक मिडल स्टंप उड़ चुका था.

इसके ठीक अगली गेंद पर उन्होंने नए गेंदबाज़ मेहदी हसन के पैरों को विकेटों के सामने फंसा लिया.

https://twitter.com/bhogleharsha/status/1194899437048360960

जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने भी अपना पहला विकेट जल्दी खो दिया. रोहित शर्मा महज़ छह रन बनाकर अबू जायद की गेंद पर लिटन दास को कैच थमा बैठे.

लेकिन इसके बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभाल लिया.

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सिरीज़ का पहला मैच इंदौर में खेला जा रहा है. टी-20 मैचों में न खेलने वाले विराट कोहली टेस्ट मैचों के लिए टीम में वापस आ गए हैं.

इससे पहले भारत मेहमान टीम को टी-20 सिरीज़ में 2-1 से मात दे चुका है. टी-20 सिरीज़ में विराट कोहली की नामौजूदगी में रोहित शर्मा ने कप्तानी की थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola