VIDEO: मुशर्रफ का नापाक कबूलनामा, बोले- लादेन हमारा हीरो था, हमने भारत के खिलाफ मुजाहिदीन को ट्रेनिंग दी

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं, हम दुनियाभर से मुजाहिदीन लाये, उन्हें ट्रेनिंग दी और हथियार दिये. उन्होंने आगे कहा कि ओसामा बिन लादेन व जलालुद्दीन हक्कानी जैसे लोग ‘पाकिस्तान के हीरो’ हुआ करते थे. बकौल मुशर्रफ, तब माहौल अलग था… अब हीरो विलेन […]
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं, हम दुनियाभर से मुजाहिदीन लाये, उन्हें ट्रेनिंग दी और हथियार दिये.
उन्होंने आगे कहा कि ओसामा बिन लादेन व जलालुद्दीन हक्कानी जैसे लोग ‘पाकिस्तान के हीरो’ हुआ करते थे. बकौल मुशर्रफ, तब माहौल अलग था… अब हीरो विलेन बन गए हैं.
मुशर्रफ ने कहा, 1979 से बहुत कुछ बदलता चला आ रहा है. हमने पाकिस्तान के हक में कट्टरपंथियों को बढ़ावा दिया. हम पूरी दुनिया से मुजाहिदीन लेकर आये. हमने तालिबान को ट्रेनिंग दी. उन्हें हथियार दिये. तालिबान, हक्कानी, जवाहिरी और ओसामा बिन लादेन हमारे हीरो थे. अब माहौल बदल गया. ये हीरो अब विलेन बन गए.
Gen Musharraf blurts that militants were nurtured and touted as 'heroes' to fight in Kashmir. If it resulted in destruction of two generations of Pashtuns it didn't matter. Is it wrong to demand Truth Commission to find who devised self serving policies that destroyed Pashtuns? https://t.co/5Q2LOvl3yb
— Farhatullah Babar (@FarhatullahB) November 13, 2019
मुशर्रफ ने कहा, 1990 के दशक में कश्मीर में आजादी की लड़ाई शुरू हुई थी. वहां के नागरिक भागकर पाकिस्तान आ रहे थे. हमने उन्हें हीरो बताते हुए भारतीय सेना से लड़ने के लिए ट्रेनिंग दी. वे ही आगे चलकर लश्कर-ए-तैयबा जैसे बने. ये पहले धार्मिक कट्टरपंथी हुआ करते थे, जो अपने हक के लिए लड़ते थे. अब ये आतंकियों में बदल गए हैं.
मुशर्रफ ने ये सारी बातें एक टीवी चैनल को दिये एक इंटरव्यू में कही हैं, जिसका वीडियो पाकिस्तान के राजनेता फरहतुल्लाह बाबर ने बुधवार को ट्विटर पर शेयर किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




