ePaper

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कोर्ट ने लगाया 20 लाख डॉलर का जुर्माना, जानिए क्यों

Updated at : 08 Nov 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कोर्ट ने लगाया 20 लाख डॉलर का जुर्माना, जानिए क्यों

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर न्यू यॉर्क की एक अदालत ने भारीभरकन जुर्माना लगाया है. ट्रंप को उनके चैरिटेबल फाउंडेशन के गलत इस्तेमाल के लिए 20 लाख डॉलर (करीब 15 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. कोर्ट में ट्रंप पर यह आरोप सही साबित हुए हैं कि उन्होंने अपने चैरिटेबल फाउंडेशन का […]

विज्ञापन
न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर न्यू यॉर्क की एक अदालत ने भारीभरकन जुर्माना लगाया है. ट्रंप को उनके चैरिटेबल फाउंडेशन के गलत इस्तेमाल के लिए 20 लाख डॉलर (करीब 15 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. कोर्ट में ट्रंप पर यह आरोप सही साबित हुए हैं कि उन्होंने अपने चैरिटेबल फाउंडेशन का इस्तेमाल अपने राजनीतिक और बिजनस से जुड़े हितों को साधने के लिए किया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, जज सैलियन स्क्रापुला ने गुरुवार को इस मामले पर अपना निर्णय सुनाते हुए यह भी आदेश दिया कि ट्रंप फाउंडेशन को बंद कर दिया जाए और इस फाउंडेशन के बाकी बचे हुए फंड (करीब 17 लाख डॉलर) को अन्य गैर लाभकारी संगठनों में बांट दिया जाए. ट्रंप पर यह मुकदमा पिछले साल दायर हुआ था.
अटॉर्नी जनरल जेम्स ने यह मुकदमा दायर करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप पर 2.8 मिलियन (28 लाख) डॉलर क्षतिपूर्ति की मांग की थी. लेकिन जज स्क्रापुला ने इस राशि को कम करते हुए 20 लाख डॉलर कर दिया. फाउंडेशन के वकील ने पहले कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप पर यह मुकदमा राजनीति से प्रेरित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola