पीएम मोदी की अनुच्छेद 370 पर चुनौती, राहुल गांधी ने क्या कहा

Updated at : 14 Oct 2019 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी की अनुच्छेद 370 पर चुनौती, राहुल गांधी ने क्या कहा

Getty Images

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जहां विपक्षियों पर जम्मू-कश्मीर पर स्पष्ट स्टैंड को लेकर निशाना साधा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राहुल गांधी ने बेरोजगारी, जीएसटी और ख़स्ताहाल अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र […]

विज्ञापन

Getty Images

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जहां विपक्षियों पर जम्मू-कश्मीर पर स्पष्ट स्टैंड को लेकर निशाना साधा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राहुल गांधी ने बेरोजगारी, जीएसटी और ख़स्ताहाल अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में एक चुनावी सभा में विरोधियों को अनुच्छेद 370 और 35-ए पर स्पष्ट स्टैंड लेकर सामने आने की चुनौती दी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बारे में अनाप-शनाप बातें करने वाले विरोधियों में अगर हिम्मत है तो वह इस चुनाव में और आने वाले चुनाव के लिए भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ऐलान करें कि भाजपा, मोदी सरकार ने जो अनुच्छेद 370, 35 ए हटाया है, उसे वह वापस लेकर आएंगे.

Getty Images

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं कि अगर आप में हिम्मत है तो आप इस चुनाव में स्पष्ट स्टैंड के साथ सामने आएं. जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बारे में अनाप- शनाप बातें करने वाले लोग, अगर आपमें हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों के लिए भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ऐलान करें कि मोदी सरकार ने जो अनुच्छेद 370, 35 ए हटाया है, हम उसे वापस लाएंगे."

पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस ले लिया गया था और अनुच्छेद 370 और 35 ए हटा लिया गया था. साथ ही राज्य को दो हिस्सों में बांटा गया, इंटरनेट और मोबाइल सुविधा काट दी गई. इसके अलावा वहां काफी संख्या में सेना तैनात की गई और अलगावादियों सहित राजनीतिक दल के नेताओं को भी हिरासत में लिया गया.

वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के लातूर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चांद पर रॉकेट भेजने से हिन्दुस्तन के युवाओं के पेट में भोजन नहीं जाएगा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि "चुनाव का समय आता है पर बेरोजगारी पर बात नहीं होगी, युवा देख रहा है, कह रहा है कि मेरा तो भविष्य ही नहीं है. कुछ बचा ही नहीं."

सरकार पर निशाना साधते उन्होंने कहा, "दूसरी तरफ कहेंगे, बेटा चांद की ओर देखो. हिन्दुस्तान ने रॉकेट भेजा है. यह अच्छी बात है. इसरो को कांग्रेस ने बनाया था. रॉकेट दो दिन में नहीं गया है. सालों लगा है. नरेन्द्र मोदी इसका फायदा उठा रहे हैं. पर चांद पर रॉकेट भेजे जाने से हिन्दुस्तान के युवाओं के पेट में भोजन नहीं जाएगा."

AFP

महाराष्ट्र में हरियाणा के साथ विधानसभा चुनाव कराया जा रहा है. दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती का काम 24 अक्टूबर को होगा.

यही भी पढ़ेंः

वो मुसलमान जिन पर था शिवाजी को भरोसा

गांधी को क्या वाक़ई ग़लत आंकते थे आंबेडकर?

ठाकरे कहते थे ‘कमलाबाई (बीजेपी) वही करेगी जो मैं कहूंगा’

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola