Seetha Payanam OTT Release: तेलुगू रोमांटिक फिल्म अब OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार, जानें कब और कहां देख सकेंगे

Updated:
विज्ञापन

सीता पायनम ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Seetha Payanam OTT Release: ‘सीता पयानम’ एक तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म है और अब यह OTT पर रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है. जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और SunNXT पर इसे कब और कैसे स्ट्रीम किया जा सकेगा.

विज्ञापन

Seetha Payanam OTT Release: ‘सीता पयानम’ एक तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें निरंजन सुधींद्र और ऐश्वर्या अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 फरवरी, 2026 को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अर्जुन सरजा ने इसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है. फिल्म को तेलुगू के अलावा कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी डब किया गया. अब यह फिल्म 19 मार्च से SunNXT पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. ऐसे में रिलीज से पहले आइए आपको इसकी कहानी और स्टार कास्ट डिटेल बताते हैं.

फिल्म की कहानी क्या है?

‘सीता पयानम’ सीता के जीवन पर आधारित है. सीता एक शेफ बनने की चाह रखने वाली लड़की है, जिसकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब वह एक गंभीर दुर्घटना से बाल-बाल बच जाती है. इसके बाद वह अपनी जिंदगी की प्रायोरिटीज पर सोचने लगती है और उन लोगों का शुक्रिया अदा करने निकल पड़ती है जिन्होंने उसे बचाया. इसी सफर में उसकी मुलाकात अभिषेक से होती है. अभिषेक के पास एक राज छिपा है और धीरे-धीरे सीता उससे प्यार करने लगती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सीता को अपने निजी फैसलों और भावनाओं के बीच मुश्किल फैसला लेना पड़ता है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में ऐश्वर्या अर्जुन ने मुख्य किरदार सीता निभाया है और निरंजन सुधींद्र ने अभिषेक का किरदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म में ध्रुव सरजा, सत्यराज और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी शामिल हैं. साथ ही, अर्जुन सरजा ने इस फिल्म का निर्देशन किया और एक अहम किरदार भी निभाया है.

OTT रिलीज और स्ट्रीमिंग

स्ट्रीमिंग के लिए SunNXT ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक सफर, कई भावनाएं और कुछ यादगार पल. 19 मार्च से Sun NXT पर तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीमिंग शुरू.”

यह भी पढ़ें: कटा हुआ सिर, चेहरे पर मुस्कान और कई पहचान, OTT पर कब रिलीज होगी विजय सेतुपति की Kaattaan? जानें

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola