लिथियम आयन बैटरी बनाने वाले अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के वैज्ञानिकों को मिलेगा रसायनशास्त्र का #NobelPrize

Updated at : 09 Oct 2019 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
लिथियम आयन बैटरी बनाने वाले अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के वैज्ञानिकों को मिलेगा रसायनशास्त्र का #NobelPrize

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने आज रसायनशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आज तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की. जिन तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार दिया जायेगा उनके नाम हैं- अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन गुडइनफ, ब्रिटेन के स्टेनली व्हिटिंघम और जापानी वैज्ञानिक अकीरा योशिनो. यह पुरस्कार "लिथियम आयन बैटरी के विकास के […]

विज्ञापन

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने आज रसायनशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आज तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की. जिन तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार दिया जायेगा उनके नाम हैं- अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन गुडइनफ, ब्रिटेन के स्टेनली व्हिटिंघम और जापानी वैज्ञानिक अकीरा योशिनो.

यह पुरस्कार "लिथियम आयन बैटरी के विकास के लिए" दिया गया है. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गयी. जापानी वैज्ञानिक अकीरा योशिनो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिज्ञासा ही उनके लिए मुख्य प्रेरणास्रोत बनी.निर्णायक मंडल ने कहा, ‘‘इन हल्की, पुन: रिचार्ज हो सकने वाली और शक्तिशाली बैटरियों का इस्तेमाल अब मोबाइल फोन से लेकर लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों आदि सभी में होता है.

इनमें सौर और पवन ऊर्जा की अच्छी खासी मात्रा संग्रहित की जा सकती है जिससे पेट्रोल-डीजल जैसे जीवश्म ईंधन से मुक्त समाज की ओर बढ़ना संभव होगा.’ कल यानी 10 अक्तूबर को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2018 और 2019 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola