ब्रह्मांड वैज्ञानिकों की तिकड़ी ने जीता भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

Updated at : 08 Oct 2019 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मांड वैज्ञानिकों की तिकड़ी ने जीता भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

स्टाकहोम : कनाडा मूल के अमेरिकी ब्रह्मांड वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स, स्विस खगोलशास्त्रियों माइकल मेयर तथा डीडियर क्वेलोज को इस साल के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. जूरी ने इसकी जानकारी दी. जूरी ने बताया कि इन वैज्ञानिकों को उनके उन अनुसंधानों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है जो ब्रह्मांड में […]

विज्ञापन

स्टाकहोम : कनाडा मूल के अमेरिकी ब्रह्मांड वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स, स्विस खगोलशास्त्रियों माइकल मेयर तथा डीडियर क्वेलोज को इस साल के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है. जूरी ने इसकी जानकारी दी.

जूरी ने बताया कि इन वैज्ञानिकों को उनके उन अनुसंधानों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है जो ब्रह्मांड में हमारे स्थान की बढ़ती समझ से जुड़ा हुआ है. रॉयल स्विडिश विज्ञान अकादमी के महासचिव प्रोफेसर जी हनसन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीबल्स को यह पुरस्कार उनकी सैद्धांतिक खोजों के लिए दिया गया है. उन्होंने बिग बैंग के बाद ब्रह्मांड के विकास के संबंध में खोज किया है. मेयर और क्वेलोज को उनके पहले अनुसंधान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. इन दोनों वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से सौर मंडल के बाहर एक ग्रह का पता लगाया था जो मिल्की वे में एक तारे की परिक्रमा कर रहा था. वैज्ञानिकों ने यह खोज 1995 में की थी.

जूरी ने कहा, उनकी खोजों ने हमारी धारणाओं को हमेशा के लिए बदल दिया है. पीबल्स अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय में विज्ञान के अलबर्ट आइंस्टीन प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं, जबकि मेयर और क्वेलोज जिनेवा विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं. भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा पीबल्स को दिया गया है, जबकि शेष राशि अन्य दोनों वैज्ञानिकों को दी गयी है. इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और करीब 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (नौ लाख 14 हजार अमेरिकी डाॅलर) दिया जायेगा. तीनों वैज्ञानिकों को यह सम्मान स्टाकहोम में दस दिसंबर को प्रदान किया जायेगा. दस दिसंबर इस पुरस्कार की शुरुआत करने वाले वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबल की पुण्यतिथि है जिनका निधन 1896 में हुआ था. गौरतलब है कि 2018 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार अमेरिका के अर्थर अश्किन, फ्रांस के गेरार्ड मोरोऊ और अमेरिका की डोना स्ट्रिकलैंड को दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola