ePaper

राहुल बोले, प्रतिशोध वाली सरकार के निशाने पर शरद पवार

Updated at : 27 Sep 2019 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल बोले, प्रतिशोध वाली सरकार के निशाने पर शरद पवार

नयी दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि पवार को प्रतिशोध के तहत कारवाई करने वाली सरकार निशाना बना रही है. उन्होंने यह दावा भी किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि पवार को प्रतिशोध के तहत कारवाई करने वाली सरकार निशाना बना रही है.

उन्होंने यह दावा भी किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पवार के खिलाफ हो रही कार्रवाई से अवसरवाद की बू आती है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”शरद पवार जी प्रतिशोध वाली सरकार के निशाने पर आए हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई महाराष्ट्र में चुनाव से एक महीने पहले की जा रही है.
इससे अवसरवाद की बू आती है. ” गौरतलब है कि पवार शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होंगे.उन्होंने गुरुवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ईडी के ऑफिस के पास ना आएं। शरद पवार ने बुधवार को कहा था कि वह महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले के संबंध में अपने खिलाफ दर्ज धनशोधन के मामले में ईडी के सामने पेश होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola