अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

अभिनेता अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा. ये भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है.

प्रशंसकों के बीच ‘सदी के महानायक’ के तौर पर मशहूर अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में 50 साल पूरे कर चुके हैं. उन्हें ये पुरस्कार दिए जाने की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है. […]

अभिनेता अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा. ये भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है.

प्रशंसकों के बीच ‘सदी के महानायक’ के तौर पर मशहूर अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में 50 साल पूरे कर चुके हैं. उन्हें ये पुरस्कार दिए जाने की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है.

जावड़ेकर ने ट्विटर पर लिखा है, "लीजेंड अमिताभ बच्चन, जिन्होंने दो पीढ़ियों का मनोरंजन किया और उन्हें प्रेरित किया, को एकमत से दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है. पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ख़ुश है. उन्हें मेरी हार्दिक बधाई."

https://twitter.com/PrakashJavdekar/status/1176491780101017600

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन ‘मेगा स्टार’ और ‘बिग बी’ के नाम से भी मशहूर हैं. उनकी पहली फ़िल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ थी. ये फ़िल्म साल 1969 में रिलीज़ हुई थी.

साल 1973 में रिलीज़ हुई प्रकाश मेहरा निर्देशित फ़िल्म ‘ज़ंजीर’ से अमिताभ बच्चन ने बॉक्स ऑफि़स पर कामयाबी की दस्तक दी और क़रीब दो दशक तक हिंदी फ़िल्मों के सबसे सफल नायक बने रहे. इसी दौर में उन्हें ‘सुपरस्टार’ और ‘महानायक’ जैसी उपाधि दी गईं.

Getty Images

कामयाबी के इस दौर में अमिताभ बच्चन ने प्रकाश मेहरा के अलावा मनमोहन देसाई, यश चोपड़ा और ऋषिकेश मुखर्जी के साथ कई फ़िल्में की.

करियर के दूसरे दौर में उन्होंने नए निर्देशकों के साथ काम किया. इस दौरान उन्होंने ‘ब्लैक’ और ‘पा’ जैसे प्रयोगधर्मी फ़िल्में की. अमिताभ बच्चन ने टीवी पर कामयाबी का नया इतिहास रचा. वो साल 2000 से गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन को चार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और 15 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं. साल 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

76 साल के अमिताभ बच्चन फ़िल्म और टीवी पर लगातार सक्रिय बने हुए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए