ePaper

बस का हुआ ब्रेक फेल, दुर्घटना में गयी 22 की जान, पाकिस्तान में ऐसे हादसे आम बात

Updated at : 22 Sep 2019 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
बस का हुआ ब्रेक फेल, दुर्घटना में गयी 22 की जान, पाकिस्तान में ऐसे हादसे आम बात

इस्लामाबाद : उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में ब्रेक खराब होने के कारण एक बस दुर्घटना का शिकार हो गयी, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गयी और 15 लोग घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारी अब्दुल वकील ने बताया कि दुर्घटना रविवार को चिलास जिले में हुई. बस स्कार्दू से रावलपिंडी जा रही थी. वकील […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में ब्रेक खराब होने के कारण एक बस दुर्घटना का शिकार हो गयी, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गयी और 15 लोग घायल हुए हैं.

पुलिस अधिकारी अब्दुल वकील ने बताया कि दुर्घटना रविवार को चिलास जिले में हुई. बस स्कार्दू से रावलपिंडी जा रही थी. वकील ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हो रही है क्योंकि अभियान के लिए आवश्यक उपकरण एवं समान वहां मौजूद नहीं हैं. पाकिस्तान में ऐसे हादसे आम हैं, क्योंकि यहां अधिकतर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते और सड़कों की हालत भी काफी खराब है.

आपको बता दें कि पिछले महीने भी तेज गति से चल रही एक बस पहाड़ी इलाके में सड़क से फिसल कर एक नदी में गिर गयी थी, जिसमें 24 यात्री मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola