योगा और मेडिटेशन: मानसिक-शारीरिक फिटनेस के साथ करियर भी, इन संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण

Updated at : 29 Aug 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
योगा और मेडिटेशन: मानसिक-शारीरिक फिटनेस के साथ करियर भी, इन संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण

नयी दिल्ली: गुरूवार, 29 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके जरिए देश के कोने-कोने में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुक किया जाएगा. सरकार का मानना है कि कोई भी व्यक्ति देश और समाज के लिए बेहतर मानव संसाधन तभी बन सकता है जब वो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: गुरूवार, 29 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके जरिए देश के कोने-कोने में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुक किया जाएगा. सरकार का मानना है कि कोई भी व्यक्ति देश और समाज के लिए बेहतर मानव संसाधन तभी बन सकता है जब वो स्वस्थ हो.

इससे पहले भारत के प्रयासों से ही 21 जून को प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की शुरूआत हुई थी. भारत में प्राचीन काल से ही योग की पंरपरा रही है. भारतीय आध्यात्म कहता है कि हमारा शरीर मंदिर की तरह है और इसको बेहतर बनाए रखने के लिए हमें योग साधना करनी चाहिए. वर्तमान परिदृश्य में बदलती जीवनशैली के बीच योग का महत्व काफी बढ़ गया है और साथ ही बढ़ गयी है योग में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग.

शारीरिक-मानसिक फिटनेस

योग से न सिर्फ आपका मानसिक संतुलन ठीक रहता है बल्कि कसरत, मेडिटेशन से आपकी बॉडी भी फिट रहती है और शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है. लोगों के फिट रहने की आदत ने योग में कैरियर की नयी राहें खोल दी है. यही वजह है कि युवा योगा इंस्ट्रक्टर के रूप में कैरियर बना रहे हैं. जब हम बात योग की बात करते हैं तो हमारे जेहन में सिर्फ आसन, प्राणायाम, ध्यान, मुद्राएं ही आती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. योग बहुत ही विस्तृत विषय है. इसका क्षेत्र कर्म योग, ज्ञान योग, हठ योग, मंत्र योग, कुडली जागृति जैसे कई योग-साधनों से है.

योग सिखाने के लिए जरूरी स्किल्स

योग में कैरियर बनाने के लिए जरूरी है कि आप एक अच्छे वक्ता हों. आप में एक व्यक्ति से लेकर ग्रुप तक को अपनी बात योग के जरिये समझाने की क्षमता होनी चाहिए.

योग टीचर बनने से पहले स्वंय भी योग के बारे में विस्तृत जानकारी हो. एक भी गलत आसन, कसरत नई बीमारी का जन्म दे सकती हैं.

योग में कैरियर से इनकम

योग को कैरियर चुनने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा विचार है. लेकिन कैरियर बनाने से पहले इससे होने वाली आमदनी के बारे में जान लें. योग आप किसको करा रहे हैं इससे आपकी आमदनी तय होती है.

कई योग शिक्षण संस्थान हैं जहां आपको नौकरी मिल सकती है. आप अपना काम शुरू कर सकते हैं. काम कितना मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप योग को कितना समझते हैं, दूसरों को योग से कितना प्रभावित कर पाते हैं.

कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट की क्लास लगाती हैं. इन क्लास को लेने वाले योग गुरु ही होते हैं. अगर आप बड़ी कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तो इनकम ज्यादा होगी.

अगर आप किसी अधिक आमदनी वाले परिवार, व्यक्ति या ग्रुप को योग करा रहे हैं तो आपकी इनकम ज्यादा होगी. लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आप फीस कितने में तय करा पाते हैं.

योग को आप करियर चुन रहे हैं तो ये जान लीजिए कि इस क्षेत्र में काम के घंटे तय नहीं है. इतना तो तय है कि अधिकतर काम सुबह के समय मिलेंगे.

योग कोर्स कराने वाले संस्थान

मोरारजी देसाई नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ योग, दिल्ली- ग्रेजुएट करने के बाद यहां से 3 साल का बी. एससी योगा साइंस, 1 साल का डिप्लोमा और कुछ पार्ट टाइम योग के कोर्स किए जा सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट http://www.yogamdniy.nic.in/ है.

बिहार स्कूल ऑफ योगा, मुंगेर- यहां से 4 महीने और 1 साल का कोर्स कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट https://www.biharyoga.net/ है.

भारतीय विद्या भवन, दिल्ली- यहां से आप 6 महीने से लेकर 1 साल तक का कोर्स कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट http://www.bvbdelhi.org/ है.

अय्यंगर योग सेंटर, पुणे- यहां से आप योग का प्रशिक्षण ले सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट http://iyengaryogakshema.org/ है.

कैवल्यधाम योग इंस्टीट्यूट, पुणे- यहां से सर्टिफिकेट कोर्स इन योग, पीजी डिप्लोमा इन योग एजुकेशन, पीजी डिप्लोमा इन योग थिरैपी, फाउंडेशन कोर्स इन योग, एडवांस योग टीचर्स ट्रैनिंग, बीए- योग फिलोस्फी, मास्टर क्लास फॉर योग टीचर्स का कोर्स किया जा सकता है. ऑफिशियल वेबसाइट https://kdham.com/college/ है.

स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु- यह डीम्ड यूनिवर्सिटी है. यहां से रेगुलर और डिस्टेंस योगा कोर्स कर सकते हैं. योग में बी.एससी, एम. एससी, पी. एच.डी. की डिग्री ले सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट http://www.svyasa.edu.in/ को विजिट करें.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ योगिक साइंस एंड रिसर्च- यहां से योग में कई छोटे अंतराल के कोर्स से लेकर मास्टर डिग्री तक के कोर्स किए जा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola