इमरान संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में उठायेंगे कश्मीर मुद्दा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अपने भाषण में कश्मीर मुद्दा उठायेंगे. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर है कि खान 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया गया कि खान ने अपनी पार्टी को न्यू याॅर्क में इस […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अपने भाषण में कश्मीर मुद्दा उठायेंगे. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर है कि खान 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे.
अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया गया कि खान ने अपनी पार्टी को न्यू याॅर्क में इस सम्मेलन के दौरान भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित करने के लिए समुदाय के सदस्यों और एवं मानवाधिकार संगठनों को लामबंद करने का निर्देश दिया है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कहा है कि जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने के लिए अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों का निरस्त करना उसका अंदरूनी मामला है. उसने पाकिस्तान को भी इस सच्चाई को स्वीकार करने की सलाह दी है. अखबार की खबर है कि खान 23 सितंबर को चार दिन की अमेरिका यात्रा पर जायेंगे. वह संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के मौके पर अपने मलेशियाई समकक्ष एवं अन्य वैश्विक नेताओं के साथ बैठक करेंगे. वह प्रवासी पाकिस्तानियों और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




