ePaper

लीबिया के शक्तिशाली खलीफा हफ्तार ने तुर्की के जहाजों और नौकाओं पर हमले का आदेश दिया

Updated at : 29 Jun 2019 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
लीबिया के शक्तिशाली खलीफा हफ्तार ने तुर्की के जहाजों और नौकाओं पर हमले का आदेश दिया

बेनगाजी : लीबिया के शक्तिशाली खलीफा हफ्तार ने सुरक्षा बलों को देश की जलसीमा के भीतर तुर्की के पानी के जहाजों और नौकाओं पर हमला करने का आदेश दिया है. खलीफा के प्रवक्ता जनरल अहमद अल मेसमारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए तुर्की पर लीबिया संकट में उसके विरोधियों की मदद करने का […]

विज्ञापन

बेनगाजी : लीबिया के शक्तिशाली खलीफा हफ्तार ने सुरक्षा बलों को देश की जलसीमा के भीतर तुर्की के पानी के जहाजों और नौकाओं पर हमला करने का आदेश दिया है. खलीफा के प्रवक्ता जनरल अहमद अल मेसमारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए तुर्की पर लीबिया संकट में उसके विरोधियों की मदद करने का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका-तालिबान के बीच आज से शुरू होगी दोहा वार्ता

अहमद ने कहा, ‘वायुसेना को लीबियाई जलसीमा में तुर्की के पानी के जहाजों और नौकाओं पर हमला करने का आदेश दिया गया है.’ उन्होंने कहा कि लीबिया में सशस्त्र बलों द्वारा तुर्की की कंपनियों और परियोजनाओं को निशाना बनाना जरूरी माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : ट्रंप का निमंत्रण ‘दिलचस्प’ है, लेकिन कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं मिला : प्योंगयांग

हफ्तार की स्वयंभू लीबियन नेशनल आर्मी का लीबिया के पूर्वी और अधिकतर दक्षिणी हिस्से पर नियंत्रण है. इसने त्रिपोली पर नियंत्रण करने के लिए अप्रैल में हमला किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola