ePaper

ट्रंप का निमंत्रण ‘दिलचस्प’ है, लेकिन कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं मिला : प्योंगयांग

Updated at : 29 Jun 2019 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप का निमंत्रण ‘दिलचस्प’ है, लेकिन कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं मिला : प्योंगयांग

सियोल : उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से अचानक मिला निमंत्रण ‘दिलचस्प’ है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है. आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने उप विदेश मंत्री चोई सन हुई के हवाले से कहा, ‘हमें लगता है कि यह […]

विज्ञापन

सियोल : उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से अचानक मिला निमंत्रण ‘दिलचस्प’ है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है.

आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने उप विदेश मंत्री चोई सन हुई के हवाले से कहा, ‘हमें लगता है कि यह काफी दिलचस्प सुझाव है, लेकिन हमें इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं मिला है.’

उन्होंने कहा, ‘मेरा विचार है कि यदि डीपीआरके-अमेरिका शिखर बैठकें विभाजन रेखा पर होती हैं, जैसा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रस्तावित किया है, तो यह दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों को गहरा करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक और सार्थक अवसर के रूप में काम करेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola