ePaper

न्यूज बिजनेस से गूगल ने कमाये 33 हजार करोड़ रुपये

Updated at : 15 Jun 2019 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूज बिजनेस से गूगल ने कमाये 33 हजार करोड़ रुपये

ऑनलाइन न्यूज पढ़नेवाले उपभोक्ताओं के लिए रोजाना गूगल न्यूज देखना एक आदत-सी है. पाठकों की इसी आदत के चलते बीते वर्ष गूगल ने न्यूज बिजनेस से 4.7 अरब डॉलर यानी लगभग 32,900 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह कमाई गूगल न्यूज या सर्च के माध्यम से हुई है. यह मीडिया घरानों की ऑनलाइन विज्ञापन […]

विज्ञापन

ऑनलाइन न्यूज पढ़नेवाले उपभोक्ताओं के लिए रोजाना गूगल न्यूज देखना एक आदत-सी है. पाठकों की इसी आदत के चलते बीते वर्ष गूगल ने न्यूज बिजनेस से 4.7 अरब डॉलर यानी लगभग 32,900 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह कमाई गूगल न्यूज या सर्च के माध्यम से हुई है.

यह मीडिया घरानों की ऑनलाइन विज्ञापन से होनेवाली कमाई में भारी कटौती है, जो उनकी आय का एक प्रमुख स्रोत है. इसके चलते कई मीडिया घरानों का परिचालन सीमित हुआ या वे बंद हो गये. न्यूज मीडिया अलायंस (एनएमए) की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है. एनएमए अमेरिका के 2000 से भी ज्यादा अखबारों का प्रतिनिधित्व करनेवाली संस्था है. गूगल के कारोबार में समाचारों का अहम योगदान है.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने एनएमए के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी डेविड शेवर्न के हवाले से कहा कि जिन पत्रकारों ने यह कंटेंट (लेख एवं वीडियो) तैयार किये, उन्हें इस 4.7 अरब डॉलर का कुछ हिस्सा मिलना चाहिए. रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने अपने सर्च और गूगल न्यूज के माध्यम से 2018 में अखबारों और प्रकाशकों के काम से यह कमाई की है.

एनएमए ने सावधान किया कि इस अनुमान में गूगल की उस आय का मूल्य नहीं जोड़ा गया है, जो उसे किसी उपभोक्ता के किसी एक लेख को पसंद करने या क्लिक करने से हर बार जुटाये जानेवाली निजी जानकारी से होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola