जब विमान में यात्री ने शौचालय समझकर आपातकालीन द्वार खोला

इस्लामाबाद : पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक उड़ान में सवार एक महिला यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन निकास द्वार शौचालय समझकर खोल दिया जिससे अफरा तफरी मच गई. पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान कंपनी ने कहा कि विमान शनिवार को तड़के मैनचैस्टर हवाई अड्डे के रनवे पर खड़ा था. उसी दौरान महिला यात्री […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक उड़ान में सवार एक महिला यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन निकास द्वार शौचालय समझकर खोल दिया जिससे अफरा तफरी मच गई.
पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान कंपनी ने कहा कि विमान शनिवार को तड़के मैनचैस्टर हवाई अड्डे के रनवे पर खड़ा था. उसी दौरान महिला यात्री ने बटन दबा दिया जिससे आपातकालीन निकास द्वार खुल गया. पीआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, पीआईए की मैनचैस्टर उड़ान पीके 702 सात घंटे विलंबित हुई.
रवानगी शुक्रवार रात में विलंबित हुई जब विमान की एक यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया जिससे आपातकालीन ढलान सक्रिय हो गया. घटना के बाद मानक संचालन प्रक्रिया के तहत करीब 40 यात्रियों को उनके सामान के साथ विमान से नीचे उतारा गया.
पीआईए ने कहा कि यात्रियों के परिवहन और होटल में ठहरने का इंतजाम किया गया और बाद में उन्हें अन्य उड़ान से भेजा गया. पीआईए के मुख्य कार्यकारी एयर मार्शल अरशद मलिक ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं. पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान कंपनी वर्षों से घाटे में चल रही है और सरकार उसकी हालत सुधारने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




