ePaper

बोला अमेरिका- ईरान ने अगर उकसाया तो मिलेगा माकूल जवाब

Updated at : 21 May 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
बोला अमेरिका- ईरान ने अगर उकसाया तो मिलेगा माकूल जवाब

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से किसी भी तरह की उकसावे की कार्रवाई से ‘‘पूरी ताकत” से निपटने की धमकी दी है. हालांकि उन्होंने ईरान के साथ बातचीत करने की इच्छा भी जाहिर की है. ट्रंप ने सोमवार शाम पत्रकारों से कहा, ‘‘ अगर वे कुछ करते हैं तो […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से किसी भी तरह की उकसावे की कार्रवाई से ‘‘पूरी ताकत” से निपटने की धमकी दी है. हालांकि उन्होंने ईरान के साथ बातचीत करने की इच्छा भी जाहिर की है.

ट्रंप ने सोमवार शाम पत्रकारों से कहा, ‘‘ अगर वे कुछ करते हैं तो उससे पूरी ताकत से निपटा जाएगा, लेकिन हमें इस तरह का कोई संकेत नहीं मिला है कि वे ऐसा कुछ करेंगे.” उन्होंने ईरान को ‘दुश्मन’ और ‘आतंकवाद को भड़काने वाला नंबर एक’ देश कहा.

ट्रंप प्रशासन ने हाल में फारस की खाड़ी में एक विमान वाहक पोत और अन्य सैन्य संसाधनों को भेजा है. उसने इराक से अपने गैर जरूरी कर्मियों को भी वापस बुला लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola