श्रीलंका पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को नियंत्रित विस्फोट से उड़ाया
Updated at : 24 Apr 2019 2:12 PM (IST)
विज्ञापन

कोलंबो : सिलसिलेवार बम धमाकों से विचलित श्रीलंका में अब भी ‘हाई अलर्ट’ जारी है, जिसके चलते पुलिस ने बुधवार को यहां सिनेमाघर के पास खड़ी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को नियंत्रित विस्फोट से उड़ा दिया . पुलिस ने बताया कि दक्षिणी कोलंबो में सवॉय सिनेमा के पास के इलाके को खाली कराकर बम निरोधक दस्ते […]
विज्ञापन
कोलंबो : सिलसिलेवार बम धमाकों से विचलित श्रीलंका में अब भी ‘हाई अलर्ट’ जारी है, जिसके चलते पुलिस ने बुधवार को यहां सिनेमाघर के पास खड़ी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को नियंत्रित विस्फोट से उड़ा दिया . पुलिस ने बताया कि दक्षिणी कोलंबो में सवॉय सिनेमा के पास के इलाके को खाली कराकर बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध मोटरसाइकिल पर नियंत्रित विस्फोट किया.
हालांकि मोटरसाइकिल से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ. श्रीलंका पुलिस ने सभी वाहन चालकों से कहा है कि वे शहर में कहीं भी अपना वाहन खड़ा करने पर अपना टेलीफोन नम्बर वाहन के पास छोड़कर जाएं. गौरतलब है कि गत रविवार को ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और होटलों में हुए सिलसिलेवार हमलों में 359 लोग मारे गए हैं. मामले में अभी तक 60 लोगों गिरफ्तार किया गया है. द्वीप राष्ट्र में अब तक के इन सबसे घातक हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




