दूसरे चरण के मतदान को लेकर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने की मतदाताओं से अपील, लोकतंत्र को मजबूत करें

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज देश के 95 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केंद्र तक जायें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वृहस्पतिवार सुबह दूसरे […]
नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज देश के 95 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केंद्र तक जायें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वृहस्पतिवार सुबह दूसरे चरण का मतदान शुरू होने के साथ ही युवाओं से मतदान करने की अपील की.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया. मैं आश्वस्त हूं कि आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां मतदाता मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करेंगे.’ मोदी चुनाव के दिन आमतौर पर ट्विटर पर लोगों से मतदान केंद्रों पर आने की अपील करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि अधिक से अधिक युवा मतदान केन्द्रों पर आएंगे और मतदान करेंगे.’
वहीं राहुल गांधी ने भी मतदाताओं से न्याय के लिए वोट करने की अपील की.गांधी ने ट्वीट किया, ‘ आज जब वोट करें तो याद रखें कि आप न्याय के लिए वोट कर रहे हैं.हमारे बेरोजगार युवाओं के लिए न्याय, हमारे संघर्षरत किसानों के लिए न्याय, उन छोटे कारोबारियों के लिए न्याय जिनके कारोबार नोटबंदी से तबाह हो गए, उन लोगों के लिए न्याय जिन्हें उनकी जाति या धर्म के कारण प्रताड़ित किया गया.’ गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि सरकार बनने पर वह न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




