ePaper

चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ और मायावती के चुनाव प्रचार पर लगायी 72 घंटे और 48 घंटे की रोक

Updated at : 15 Apr 2019 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ और मायावती के चुनाव प्रचार पर लगायी 72 घंटे और 48 घंटे की रोक

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती के चुनाव प्रचार कैंपेन पर 72 घंटे और 48 घंटे की रोक लगा दी है. उनपर यह रोक चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन मामले में लगाया गया है. चुनाव आयोग ने कड़ा कदम उठाते हुए दोनों नेताओं पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती के चुनाव प्रचार कैंपेन पर 72 घंटे और 48 घंटे की रोक लगा दी है. उनपर यह रोक चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन मामले में लगाया गया है. चुनाव आयोग ने कड़ा कदम उठाते हुए दोनों नेताओं पर प्रतिबंध लगाया है.

चुनाव आयोग ने इनके भाषण को आपत्तिजनक पाया और साथ ही उसमें आचार संहिता का उल्लघंन भी देखा गया, जिसके बाद यह पाबंदी लगायी गयी है. यह पाबंदी कल सुबह छह बजे से लागू होगी. गौरतलब है कि पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ और मायावती ने अली और बजरंग बली को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी की थी और भाषण दिया था.
ज्ञात हो कि योगी आदित्यनाथ ने नौ अप्रैल को मेरठ मेंअपनी चुनावी रैली मेंविवादित बयान दिया था, वहीं मायावती ने बदायूंमेंउग्र भाषण दिया था. चुनाव आयोग ने इसे ध्रुवीकरण से संबंधित बताया और कहा कि इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहींकी जायेगी. चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद दोनोंही दूसरे चरण के मतदान से पहले रैली नहींकर पायेंगे. दूसरे चरण का मतदान 18 तारीख को है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola