ePaper

ट्रंप के साथ फिर शिखर वार्ता के लिए तैयार हैं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन

Updated at : 13 Apr 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप के साथ फिर शिखर वार्ता के लिए तैयार हैं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन

प्योंगयांग : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि अगर साल के अंत तक अमेरिका द्विपक्षीय रूप से स्वीकार होने वाले समझौते की पेशकश करता है तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीसरी शिखर वार्ता करने को तैयार हैं. प्योंगयांग की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शनिवार को […]

विज्ञापन

प्योंगयांग : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि अगर साल के अंत तक अमेरिका द्विपक्षीय रूप से स्वीकार होने वाले समझौते की पेशकश करता है तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीसरी शिखर वार्ता करने को तैयार हैं.

प्योंगयांग की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शनिवार को बताया कि किम ने यह बात उत्तर कोरिया की संसद में एक सत्र के दौरान कही.

किम ने अपने भाषण में कहा कि फरवरी में ट्रंप के साथ शिखर वार्ता इसलिए विफल रही क्योंकि अमेरिका ने एकतरफा मांगें रखी थी लेकिन निजी तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ उनके संबंध अच्छे हैं. वहीं अमेरिका ने इस शिखर वार्ता के विफल रहने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया प्रतिबंधों से बड़ी राहत की मांग कर रहा था लेकिन उसके बदले सीमित निरस्त्रीकरण कदम उठाना चाहता था.

शुक्रवार को केसीएनए ने बताया कि किम स्टेट अफेयर्स कमीशन के दोबारा अध्यक्ष चुने गये हैं. निर्णय लेने के मामले में यह देश की शीर्ष इकाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola