ePaper

लोकसभा चुनाव 2019 : पश्चिम बंगाल में सुबह नौ बजे तक 18 फीसदी मतदान

Updated at : 11 Apr 2019 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 : पश्चिम बंगाल में सुबह नौ बजे तक 18 फीसदी मतदान

अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों पर वृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक करीब 18.12 फीसदी मतदान हुआ. एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कूच बिहार और अलीपुरद्वार में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 18 और मतदाताओं […]

विज्ञापन

अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों पर वृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक करीब 18.12 फीसदी मतदान हुआ. एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कूच बिहार और अलीपुरद्वार में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 18 और मतदाताओं की संख्या 34,51,883 है.

दोनों ही लोकसभा सीटों के करीब 50 फीसदी मतदान केंद्रों की निगरानी अर्द्धसैनिक बल कर रहे हैं. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के पर्याप्त संख्या में राज्य के बल तैनात हैं. तृणमूल कांग्रेस के नेता और उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवीन्द्रनाथ घोष का आरोप है कि कई मतदान केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें ठीक से काम नहीं कर रही हैं.

घोष का दावा है कि मतों से छेड़छाड़ के लिए यह कोई साजिश हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘अपने जीवन में मैंने कभी इस तरह की चुनाव प्रक्रिया नहीं देखी. दो घंटे में ही कई ईवीएम में खराबी आयी. यह साजिश हो सकती है. मैंने पर्यवेक्षक को बुलाया है लेकिन मेरा फोन कोई नहीं उठा रहा.’ दोनों ही सीटों पर, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है जबकि माकपा नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस राज्य में अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola