ePaper

ट्रंप के मंत्री पोम्पिओ ने किम जोंग-उन को ‘‘तानाशाह'''' कहने की बात कबूली

Updated at : 10 Apr 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप के मंत्री पोम्पिओ ने किम जोंग-उन को ‘‘तानाशाह'''' कहने की बात कबूली

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड भले ही कहते हों कि उन्हें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से प्यार है लेकिन उनके विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ किम को ‘तानाशाह’ मानते हैं. उत्तर कोरिया के साथ बातचीत सफल करने के उद्देश्य से पोम्पिओ पिछले साल चार बार प्योंगयांग गये थे. गौरतलब है कि सीनेट की उपसमिति के […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड भले ही कहते हों कि उन्हें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से प्यार है लेकिन उनके विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ किम को ‘तानाशाह’ मानते हैं.

उत्तर कोरिया के साथ बातचीत सफल करने के उद्देश्य से पोम्पिओ पिछले साल चार बार प्योंगयांग गये थे.

गौरतलब है कि सीनेट की उपसमिति के समक्ष पेश हुए पोम्पिओ को उत्तर कोरिया को लेकर कई कड़े सवालों का जवाब देना पड़ा। डेमोक्रेटिक सीनेटर पैट्रिक लीह ने वेनेजुएला के वामपंथी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को "तानाशाह" कहने के लिए पोम्पेओ की निंदा की और पूछा कि क्या वह किम के लिए इसी तरह की भाषा का उपयोग करेंगे.

पोम्पिओ ने इसके जवाब में कहा कहा, ‘‘ जी हां, मुझे यकीन है मैं पहले ही यह कह चुका हूं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola