झूठे पाकिस्तान ने कहा- भारत एफ-16 को मार गिराने के सबूत पेश करने में विफल

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को कहा कि भारत जम्मू कश्मीर के नौशेरा में हवाई संघर्ष में पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने के कोई भी सबूत पेश करने में विफल रहा है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया,‘‘बार-बार दोहराने से झूठ सच में बदल नहीं जाता. […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को कहा कि भारत जम्मू कश्मीर के नौशेरा में हवाई संघर्ष में पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने के कोई भी सबूत पेश करने में विफल रहा है.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया,‘‘बार-बार दोहराने से झूठ सच में बदल नहीं जाता. एफ 16 को मार गिराने के सबूत होने का दावा करने के बावजूद भारतीय वायु सेना इसे पेश करने में नाकाम रही है.”
गफूर का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भारतीय वायुसेना ने एफ 16 को मार गिराने की अपनी बात के साक्ष्य के तौर पर सोमवार को रडार तस्वीरें जारी कीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




