ePaper

एक तरफ चौकीदार का झूठ है और दूसरी तरह कांग्रेस पार्टी का सच, तय जनता को करना है : राहुल गांधी

Updated at : 03 Apr 2019 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
एक तरफ चौकीदार का झूठ है और दूसरी तरह कांग्रेस पार्टी का सच, तय जनता को करना है : राहुल गांधी

बोकाहट (असम) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक तरह चौकीदार का झूठ है कि हर बैंक एकाउंट में 15 लाख रुपये आयेंगे, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का सच है हम यह दावा कर रहे हैं कि […]

विज्ञापन

बोकाहट (असम) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक तरह चौकीदार का झूठ है कि हर बैंक एकाउंट में 15 लाख रुपये आयेंगे, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का सच है हम यह दावा कर रहे हैं कि देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब लोगों को के एकाउंट में सालाना 72 हजार रुपये दिये जायेंगे. अब तय मतदाताओं को करना है कि उन्हें झूठ का साथ देना है कि सच का.

राहुल गांधी ने कहा कि न्याय के लिए जो धन है वह ‘चौकीदार’ नरेंद्र मोदी का समर्थन पाने वाले ‘चोर’ उद्योगपतियों की जेबों से आएगा. भारत में बेरोजगारी अपनी बदतरीन स्थिति में है. कांग्रेस युवाओं के स्वराजगार के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करेगी.
कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा पुन:बहाल करेगी, क्षेत्र को विनिर्माण हब बनाने के लिए उद्योग नीति लाएगी . राहुल गांधी ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस चाय बगान कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय करेगी. मोदी ने अपना वादा भले ही ना निभाया हो पर हम निभाएंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola