ePaper

कॉल सेंटर मामले में भारतीय नागरिक को 16 महीने की कैद

Updated at : 03 Apr 2019 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
कॉल सेंटर मामले में भारतीय नागरिक को 16 महीने की कैद

वॉशिंगटन : कॉल सेंटर घोटाला मामले में दोषी करार दिये गये एक भारतीय नागरिक को 16 महीने कैद की सजा सुनायी गयी है. इस घोटाले में 340 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी हुई थी, जिससे 2,00,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था. न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि महबूब मंसुराली चरानिया […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : कॉल सेंटर घोटाला मामले में दोषी करार दिये गये एक भारतीय नागरिक को 16 महीने कैद की सजा सुनायी गयी है. इस घोटाले में 340 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी हुई थी, जिससे 2,00,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था.

न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि महबूब मंसुराली चरानिया ने जनवरी में धन के अवैध लेन-देन के कारोबार में लिप्त होने का दोष स्वीकार किया था. इसके बाद उसे मामले में दोषी ठहराया गया. विभाग का कहना है कि 16 महीने की सजा के बाद तीन साल तक उन पर नजर रखी जायेगी.

चरानिया को विशेष समीक्षा के लिए 100 डॉलर की राशि देने और योजना के पीड़ितों को क्षतिपूर्ति के रूप में 2,03,958.02 डॉलर देने का आदेश भी दिया गया है. अमेरिकी अटॉर्नी ब्यूंग जे ‘बीजे’ पैक ने कहा, ‘चरानिया जिस घोटाले का हिस्सा था, उसमें फोन के जरिये झूठ बोलकर, डरा कर, उगाही की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठे गये थे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola