ePaper

कॉल सेंटर घोटाला: एक भारतीय को अमेरिका में दी गयी आठ साल की सजा

Updated at : 02 Apr 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
कॉल सेंटर घोटाला: एक भारतीय को अमेरिका में दी गयी आठ साल की सजा

वॉशिंगटन : भारत में कॉल सेंटर घोटाला मामले में संलिप्त एक भारतीय नागरिक को मंगलवार को आठ साल नौ महीने की सजा सुनायी गयी है. अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी. निशित कुमार पटेल (31) ने नौ जनवरी को अपना जुर्म कबूल कर लिया था. उसे अदालत ने 2,00,000 डॉलर देने और अक्टूबर 2018 […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : भारत में कॉल सेंटर घोटाला मामले में संलिप्त एक भारतीय नागरिक को मंगलवार को आठ साल नौ महीने की सजा सुनायी गयी है. अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी.

निशित कुमार पटेल (31) ने नौ जनवरी को अपना जुर्म कबूल कर लिया था. उसे अदालत ने 2,00,000 डॉलर देने और अक्टूबर 2018 में जब्त की गयी एक 2015 लैंड रोवर भी जमा कराने का आदेश दिया.

पटेल ने अमेरिकी निवासियों से पैसा वसूलने के लिए 2014 और 2016 के बीच आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी बन अमेरिका स्थित सह-साजिशकर्ताओं और भारत स्थित कॉल सेंटरों के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया था.

आपको बता दें कि आईआरएस अमेरिका की संघीय सरकार की राजस्व सेवा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola