Lok Sabha Elections 2019 : PM Modi को घेरने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने लॉन्च की वेब सीरीज ''प्रधानमंत्री हिसाब दो''

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य में तृणमूल सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की तुलना करते हुए ‘प्रधानमंत्री हिसाब दो’ अभियान शुरू किया. इस अभियान के तहत वेब सीरीज की पहली शृंखला में एक लघु फिल्म है. इसमें बंगाल सरकार के […]
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य में तृणमूल सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की तुलना करते हुए ‘प्रधानमंत्री हिसाब दो’ अभियान शुरू किया.
इस अभियान के तहत वेब सीरीज की पहली शृंखला में एक लघु फिल्म है. इसमें बंगाल सरकार के ‘सबूज साथी’ और केंद्र सरकार के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की तुलना की गयी है.
पश्चिम बंगाल के सबूज साथी कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ से 12 वीं तक की छात्राओं को साइकिल दी जाती है. वीडियो में दो लड़कियों को दिखाया गया है.
एक लड़की हरियाणा के रेवाड़ी की होती है, दूसरी लड़की पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की होती है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है.
तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र से भाजपा सरकार को हटाने का आह्वान किया है, वहीं भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में 23 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




