हावड़ा डिवीजन की 40 ट्रेनें आज रद्द, कई लोकल ट्रेनें भी नहीं चलेंगी

Updated at : 12 Apr 2026 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा डिवीजन की 40 ट्रेनें आज रद्द, कई लोकल ट्रेनें भी नहीं चलेंगी

लोकल ट्रेन

Howrah Division Train: रखरखाव कार्य के लिए हावड़ा मंडल में रविवार को हावड़ा मंडल में 17 लोकल ट्रेनें रद्द की गयी हैं, जबकि बर्दवान स्टेशन से नौ व बंडेल स्टेशन से सात ट्रेनों रद्द किया गया है.

विज्ञापन

Howrah Division Train: कोलकाता. कोलकाता के आसपास रहनेवाले लोगों को कुछ दिनों के लिए राहत मिली थी, लेकिन हालात फिर से बिगड़ गए हैं. कई लोकल ट्रेनें फिर से रद्द कर दी गई हैं. साथ ही, कई ट्रेनों के रूट भी बदले जा रहे हैं. हावड़ा डिवीजन की विभिन्न शाखाओं में रेलवे लाइनों और सिग्नलिंग सिस्टम की मरम्मत और रखरखाव के काम के चलते रविवार, 12 अप्रैल को कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

ट्रेन संचालन में हुए बड़े बदलाव

हावड़ा, बर्धमान, बंदेल, आसनसोल और कटवा शाखाओं में ट्रेन संचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं. पूर्व रेलवे ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी है. हावड़ा डिविजन के विभिन्न खंडों में इंजीनियरिंग रखरखाव कार्य के कारण, 40 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है. इस दौरान कई ट्रेनों के गंतव्य और प्रस्थान स्टेशनों के साथ समय में भी परिवर्तन किया गया है. रविवार को हावड़ा मंडल में 17 लोकल ट्रेनें रद्द की गयी हैं, जबकि बर्धमान स्टेशन से नौ व बंडेल स्टेशन से सात ट्रेनों रद्द किया गया है.

रविवार (12 अप्रैल) को रद्द ट्रेनों की सूची

हावड़ा स्टेशन से : 37235, 37241, 37243, 37249, 37251, 37253, 37651, 37655, 37829, 36823, 36825, 36827, 36829, 36831, 36031, 36033, 37915
बर्धमान स्टेशन से : 37836, 36832, 36834, 36836, 36838, 36840, 63517, 63521
बंडेल स्टेशन से : 37236, 37240, 37242, 37246, 37248, 37250
मेमारी स्टेशन से : 37652, 37656
चंदनपुर स्टेशन से : 36034, 36032
आसनसोल स्टेशन से : 63514, 63516
कटवा स्टेशन से : 37924, 35061, 53011
अजीमगंज स्टेशन से : 53014, 35062

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कई ट्रेनें देर से चलेंगी, रेलवे ने जताया खेद

इस दिन 63520/63519 बोकारो स्टील सिटी-बर्धमान-बोकारो स्टील सिटी मेमू ट्रेन आसनसोल स्टेशन तक ही जायेगी और वहीं से रवाना होगी. रखरखाव कार्य के कारण दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में देरी हुई है. इनमें 63081 रामपुरहाट – जेसीडी एमईएमयू शामिल है. यह ट्रेन निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से रवाना होगी. इसी सूची में 63142 गोड्डा – सियालदह एमईएमयू भी शामिल है. यह ट्रेन निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी. इसके अतिरिक्त, 13016 जमालपुर – हावड़ा कविगुरु एक्सप्रेस 140 मिनट और 53016 अजीमगंज – कटवा पैसेंजर ट्रेन 30 मिनट विलंबित रहेंगी. हालांकि, सामूहिक कार्य के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने हाल ही में जारी अधिसूचना में खेद व्यक्त किया है.

Also Read: बंगाल में 11 आइपीएस का तबादला, कोलकाता पुलिस को मिला ज्वाइंट सीपी क्राइम

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola