ePaper

अजहर मसूद पर प्रतिबंध लगाने के लिए USA संयुक्त राष्ट्र पहुंचा, चीन से हो सकता है टकराव

Updated at : 28 Mar 2019 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
अजहर मसूद पर प्रतिबंध लगाने के लिए USA संयुक्त राष्ट्र पहुंचा, चीन से हो सकता है टकराव

संयुक्त राष्ट्र : अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को एक मसौदा प्रस्ताव भेजा, जिसमें पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद को प्रतिबंधित करने की बात की गयी है. इस कदम के बाद अमेरिका के संयुक्त राष्ट्र में चीन के साथ संभावित टकराव की स्थिति बन गयी है. चीन ने अजहर को […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को एक मसौदा प्रस्ताव भेजा, जिसमें पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद को प्रतिबंधित करने की बात की गयी है. इस कदम के बाद अमेरिका के संयुक्त राष्ट्र में चीन के साथ संभावित टकराव की स्थिति बन गयी है. चीन ने अजहर को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल करने के प्रयास में इस महीने की शुरुआत में अड़ंगा डाल दिया था.

संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति में यह प्रयास अटक जाने के बाद अमेरिका अजहर को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव को लेकर सीधे सुरक्षा परिषद पहुंच गया. कश्मीर में 14 फरवरी को हुए जैश के एक आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए थे. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है.

मसौदा प्रस्ताव में इस आत्मघाती हमले की निंदा की गयी है और निर्णय किया गया है कि अजहर को संयुक्त राष्ट्र के अल-कायदा एवं इस्लामिक स्टेट प्रतिबंधों की काली सूची में रखा जायेगा. यह स्पष्ट नहीं है कि मसौदा प्रस्ताव पर मतदान कब होगा. इस पर चीन वीटो कर सकता है. परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और अमेरिका के साथ चीन शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola