विजय संकल्प सभा के जरिये चुनाव अभियान शुरू करेगी भाजपा, 24 और 26 मार्च को पूरे देश में होगा कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 23 Mar 2019 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
विजय संकल्प सभा के जरिये चुनाव अभियान शुरू करेगी भाजपा, 24 और 26 मार्च को पूरे देश में होगा कार्यक्रम का आयोजन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च को विजय संकल्प सभा के माध्यम से 2019 लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी. नकवी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च को विजय संकल्प सभा के माध्यम से 2019 लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी. नकवी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता देश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे.

इसे भी देखें : लोकसभा चुनाव 2019 : प्रत्याशी चयन पर विमर्श को लेकर आज फिर दिल्ली जायेंगे सीएम रघुवर दास

केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि अमित शाह 24 मार्च को आगरा एवं 26 मार्च को मुरादाबाद में विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करेंगे. वहीं, गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह 24 मार्च को लखनऊ में और 26 मार्च को दिल्ली में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे. नकवी ने कहा कि इसके अलावा, देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विजय संकल्प सभाओं को केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे.

उन्होंने कहा कि इन विजय संकल्प सभाओं के माध्यम से भाजपा अपने पांच वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का लेखा-जोखा देगी. वहीं, कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों द्वारा देश के सुरक्षा बलों के शौर्य-पराक्रम का अपमान करने की होड़ पर देश की जनता को आगाह करेगी.

किसका कहां होगा कार्यक्रम

नितिन गडकरी : नागपुर (24 मार्च)

सुषमा स्वराज : गौतमबुद्ध नगर (24 मार्च) और गाजियाबाद (26 मार्च)

रविशंकर प्रसाद : पटना (24 मार्च) और पश्चिम बंगाल (26 मार्च)

जे पी नड्डा : संभल (24 मार्च) और शाहजहांपुर (26 मार्च)

पीयूष गोयल : बरेली (24 मार्च) और तमिलनाडु (26 मार्च)

प्रकाश जावड़ेकर : भीलवाड़ा और पुणे (26 मार्च)

थावरचंद गहलोत : उज्जैन (24 मार्च) और टिहरी गढ़वाल (26 मार्च)

धर्मेंद्र प्रधान : कटक (24 मार्च) और बालासोर (26 मार्च)

नरेंद्र सिंह तोमर : ग्वालियर (24 मार्च) और मुरैना (26 मार्च)

स्मृति ईरानी : कानपुर (24 मार्च) और भदोही-जौनपुर (26 मार्च)

निर्मला सीतारमण : हैदराबाद (24 मार्च) और उड्डुपी (26 मार्च)

मुख्तार अब्बास नकवी : रामपुर (24 मार्च) और अमरोहा (26 मार्च)

शिवराज सिंह चौहान : भोपाल (24 मार्च) और पुरी (26 मार्च)

योगी आदित्यनाथ : आगरा (24 मार्च) और वाराणसी एवं गांधीनगर (26 मार्च)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola