China में ‘रोबोट भी चौकीदार’

Updated at : 22 Mar 2019 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
China में ‘रोबोट भी चौकीदार’

बीजिंग : चीन की राजधानी बीजिंग में एक आवासीय समुदाय ने अपनी तरह का पहला ‘रोबोट चौकीदार’ तैनात किया है, जो लोगों के चेहरे की तस्वीरों को कैद कर सकता है और उनसे बातचीत कर सकता है. इस रोबोट से अब रात में किसी व्यक्ति को चौकीदारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बीजिंग एयरोस्पेस ऑटोमैटिक […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन की राजधानी बीजिंग में एक आवासीय समुदाय ने अपनी तरह का पहला ‘रोबोट चौकीदार’ तैनात किया है, जो लोगों के चेहरे की तस्वीरों को कैद कर सकता है और उनसे बातचीत कर सकता है. इस रोबोट से अब रात में किसी व्यक्ति को चौकीदारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बीजिंग एयरोस्पेस ऑटोमैटिक कंट्रोल इंस्टीट्यूट (बीएएसीआई) के परियोजना निदेशक लियु गांगजुन ने चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को बताया कि रोबोट मेईबाओ ना केवल गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखता है, बल्कि बीजिंग में मेईयुआन समुदाय के लोगों को उपयोगी जानकारी भी मुहैया कराता है.

उन्होंने बताया कि इस रोबोट का दिसंबर, 2018 से अप्रैल, 2019 तक परीक्षण किया जा रहा है. लियु ने बताया कि बीएएसीआई ने चाइना एकेडमी ऑफ लॉन्च व्हिकल टेक्नोलॉजी की मदद से इसे विकसित किया है. उन्होंने बताया कि अगर सोसाइटी में कोई संदिग्ध दिखता है, तो मेईबाओ उसे पहचान लेगा और अलार्म बजने लगेगा.

उन्होंने बताया कि यह रोबोट मौसम की भविष्यवाणी भी कर सकता है और मजेदार कहानियां तथा गाने भी बजा सकता है, जिससे कई बच्चे उससे बात करने के लिए आकर्षित होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola