हिन्दुओं के लिए मंदिर या सामुदायिक हॉल बनाएगा पाकिस्तान
Updated at : 21 Mar 2019 4:47 PM (IST)
विज्ञापन

पेशावर:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार पेशावर के हिन्दू समुदाय के लिए एक मंदिर या एक सामुदायिक हॉल का निर्माण करवाएगी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रांतीय असेंबली के सदस्य रवि कुमार ने यहां स्थानीय हिन्दू समुदाय द्वारा आयोजित एक होली समारोह को संबोधित करते हुये यह घोषणा की. प्रांतीय सरकार ने पेशावर में […]
विज्ञापन
पेशावर:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार पेशावर के हिन्दू समुदाय के लिए एक मंदिर या एक सामुदायिक हॉल का निर्माण करवाएगी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रांतीय असेंबली के सदस्य रवि कुमार ने यहां स्थानीय हिन्दू समुदाय द्वारा आयोजित एक होली समारोह को संबोधित करते हुये यह घोषणा की.
प्रांतीय सरकार ने पेशावर में हिन्दू राजपूत समुदाय के सदस्यों को मंदिर या सामुदायिक भवन बनाने के लिए स्थान का निर्णय लेने को कहा है। होली पर हिन्दू समुदाय को बधाई देते हुये उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर औपचारिक होली समारोह का आयोजन 30 मार्च को किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




