तीन साल के दौरान तीन करोड़ घटी पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की कमाई

Updated at : 11 Mar 2019 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
तीन साल के दौरान तीन करोड़ घटी पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की कमाई

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शुद्ध कमाई पिछले तीन साल में 3.09 करोड़ रुपये घटी है, जबकि विपक्षी पार्टियों के नेताओं की आमदनी में बढ़ोतरी जारी है. सोमवार को एक मीडिया में यह जानकारी सामने आयी है. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आये इमरान खान […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शुद्ध कमाई पिछले तीन साल में 3.09 करोड़ रुपये घटी है, जबकि विपक्षी पार्टियों के नेताओं की आमदनी में बढ़ोतरी जारी है. सोमवार को एक मीडिया में यह जानकारी सामने आयी है. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आये इमरान खान की 2015 में आय पाकिस्तानी रुपयो में 3.56 करोड़ रुपये थी. वर्ष 2016 में यह घटकर 1.29 करोड़ रुपये रह गयी और 2017 में यह 47 लाख रुपये पर आ गयी.

इसे भी देखें : पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान को उधार मांगनी पड़ी बंडी, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट में आधिकारिक दस्तावेजों के हवाले से कहा गया है कि 2015 में खान की कमाई में 10 लाख रुपये से थोड़ी अधिक बढ़ोतरी इस्लामाबाद में एक अपार्टमेंट की बिक्री से हुई थी. इसके अलावा, विदेशों से धनादेश के रूप में 98 लाख रुपये प्राप्त हुए. वर्ष 2016 में उनकी शुद्ध आय घटकर 1.29 करोड़ रुपये रह गयी, जिसमें 74 लाख रुपये विदेशों से आये थे.

वहीं, पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में प्रतिपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ की शुद्ध कमाई में लगातार बढ़ोतरी हुई है. 2015 में उनकी आमदनी 76 लाख रुपये थी, जो 2017 में बढ़कर एक करोड़ रुपये को पार कर गयी. वर्ष 2015 में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की कुल आमदनी 10.5 करोड़ रुपये रही. इसमें उनकी खेती से हुई कमाई भी शामिल है. 2016 में यह बढ़कर 11.4 करोड़ रुपये और 2017 में 13.4 करोड़ रुपये हो गयी. उनके पास 7,748 एकड़ जमीन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola