पाकिस्तानी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा, फिर से शुरू हो गयी हवाई उड़ान

Updated at : 04 Mar 2019 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा, फिर से शुरू हो गयी हवाई उड़ान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को सोमवार को पूरी तरह फिर से खोल दिया. इससे पहले भारत के साथ तनाव के कारण कुछ दिन तक पाकिस्तान के आसमान में उड़ानों का परिचालन बंद था और दुनियाभर में हजारों यात्री फंसे रहे. पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान के विमानों के हवा में टकराव के […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को सोमवार को पूरी तरह फिर से खोल दिया. इससे पहले भारत के साथ तनाव के कारण कुछ दिन तक पाकिस्तान के आसमान में उड़ानों का परिचालन बंद था और दुनियाभर में हजारों यात्री फंसे रहे. पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान के विमानों के हवा में टकराव के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला किया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विमान मार गिराने का दावा किया था. पाकिस्तान ने भारत के एक पायटल को बंधक बना लिया था, जो शुक्रवार को वाघा सीमा पार कर भारत लौट आये.

इसे भी देखें : पाकिस्तान में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान बंद करने से हवाई अड्डों पर फंसे दुनियाभर के हजारों यात्री

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की एक प्रवक्ता ने सोमवार को मीडिया को बताया कि पाकिस्तान में सभी हवाई अड्डों पर परिचालन चालू है और हवाई क्षेत्र को दोबारा खोल दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया दोपहर एक बजे तक पूरी कर ली गयी. पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से यूरोप और दक्षिण एशिया के बीच बड़े हवाई मार्ग बाधित रहे और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर यात्रियों के फंसने की खबरें आयीं.

उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान के नंगा पर्वत पर लापता हो गये एक ब्रिटिश और एक इतालवी पर्वतारोही की तलाश की कोशिशों में देरी हुई. बचाव दलों को हेलीकॉप्टर भेजने के लिए अनुमति का इंतजार करना पड़ा. पाकिस्तान ने शुक्रवार से ‘धीरे-धीरे’ अपने हवाई क्षेत्र को दोबारा खोलना शुरू किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola