भारत-पाक तनाव का असर: चीन ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द

बीजिंग : चीन ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर पाकिस्तान जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया. वहीं पाकिस्तानी वायुक्षेत्र से गुजरने वाली अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया है. यहां की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दोनों देशों के बीच […]
बीजिंग : चीन ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर पाकिस्तान जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया. वहीं पाकिस्तानी वायुक्षेत्र से गुजरने वाली अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया है. यहां की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तानी वायुक्षेत्र के बंद रहने से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं. इससे दुनियाभर में हजारों हवाई यात्री प्रभावित हुए हैं. ग्लोबल टाइम्स ने नागर विमानन विशेषज्ञों के हवाले से खबर दी है आम तौर पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र और भारत-पाक सीमा के ऊपर से गुजरने वाली पश्चिम एशिया से आने वाली उड़ानों को चीन में भारत, म्यांमा या मध्य एशिया के मार्ग से प्रवेश दिया जा रहा है; उत्तर चीन हवाई यातायात प्रबंधन ब्यूरो द्वारा ग्लोबल टाइम्स को भेजे गये एक बयान के अनुसार राजधानी बीजिंग के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पाकिस्तान जाने वाली और पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें बुधवार और गुरुवार को रद्द रहीं. समें यहां बीच में विश्राम करने वाली उड़ानें भी शामिल हैं.
ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार शुक्रवार को भी यह उड़ानें अपने यथावत समय पर चलेंगी या नहीं, इसे लेकर अनिश्चिता बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




