विक्रम मिस्री ने चीन में भारत के नये राजदूत के तौर पर पदभार संभाला

Updated at : 08 Jan 2019 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
विक्रम मिस्री ने चीन में भारत के नये राजदूत के तौर पर पदभार संभाला

बीजिंग : चीन में भारत के नये राजदूत विक्रम मिस्री ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया और चीन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने चीन और भारत के संबंधों पर चर्चा की. उन्होंने ऐसे वक्त पदभार संभाला है, जब दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन में भारत के नये राजदूत विक्रम मिस्री ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया और चीन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने चीन और भारत के संबंधों पर चर्चा की. उन्होंने ऐसे वक्त पदभार संभाला है, जब दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. मिस्री (54) ने बीजिंग में विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल के उपमहानिदेशक होंग ली को अपने परिचय पत्र की एक प्रति सौंपी.

इसे भी पढ़ें : एक्सएलआरआइ के विक्रम मिश्री चीन में होंगे राजदूत, गौतम बंबावाले की जगह लेंगे

यहां भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि मिस्री ने चीनी विदेश मंत्रालय में एशियाई मामलों के महानिदेशक वु जियांगझाओ से मुलाकात की और भारत एवं चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर अपने विचार साझा किये. मिस्री 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं. वह गौतम बंबावाले का स्थान लेंगे, जो पिछले साल नवंबर में सेवानिवृत्त हुए थे.

मिस्री ने ऐसे समय में देश के दूत का कार्यभार संभाला है, जब भारत और चीन 2017 के डोकलाम गतिरोध को पीछे छोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं. चीन में भारत के दूत बनाये जाने के पहले मिस्री म्यामां में भारत के राजदूत के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं. मिस्री प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ विदेश मंत्रालय में भी अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं. उन्होंने यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तर अमेरिका सहित भारत के कई दूतावासों में सेवाएं दी हैं.

मिस्री का जन्म श्रीनगर में हुआ था. उन्होंने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में स्नातक डिग्री हासिल की. मिस्री ने जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई से एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola