ePaper

चुनाव में जीत पर नरेंद्र मोदी ने शेख हसीना को दी बधाई

Updated at : 31 Dec 2018 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में जीत पर नरेंद्र मोदी ने शेख हसीना को दी बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना को आम चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि भारत और बांग्लादेश के बीच साझेदारी अब और बढ़ेगी. हसीना के दूरदर्शितापूर्ण नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ती रहेगी. हसीना की जीत पर उन्हें बधाई देने वाले मोदी पहले नेता […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना को आम चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि भारत और बांग्लादेश के बीच साझेदारी अब और बढ़ेगी. हसीना के दूरदर्शितापूर्ण नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ती रहेगी. हसीना की जीत पर उन्हें बधाई देने वाले मोदी पहले नेता थे जिसके लिए हसीना ने उन्हें शुक्रिया कहा. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा ‘‘प्रधानमंत्री ने पड़ोसी होने के नाते, क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए करीबी साझेदार होने के नाते और भारत की ‘पड़ोस पहले’ की नीति की धुरी होने के नाते बांग्लादेश के लिए नयी दिल्ली की प्रतिबद्धता भी दोहराई.’

दोनों नेताओं की बातचीत को पूरी तरह गर्मजोशी भरी करार देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि इससे भारत और बांग्लादेश के बीच करीबी एवं परंपरागत मैत्री संबंध साफ जाहिर होते हैं. मंत्रालय ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र, विकास तथा बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के दृष्टिकोण में भरोसा मजबूत करने के लिए बांग्लादेश की जनता को बधाई दी. विदेश मंत्रालय ने कहा ‘‘प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सबसे पहले बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा.

साथ ही उन्होंने उस लगातार एवं उदार सहयोग के लिए भारत को शुक्रिया कहा जिससे बांग्लादेश के विकास में मदद मिली. उन्होंने, प्रधानमंत्री मोदी की इस बारे में प्रतिबद्धता जताने पर सराहना भी की.’ बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग के अनुसार, हसीना की अवामी लीग 300 सदस्यीय संसद में 267 से अधिक सीटें जीत कर चुनाव में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola