मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान करेंगे सेंसर

बीजिंग : खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या से दुनिया के लगभग सभी देश परेशान हैं. इस समस्या से निबटने के लिए वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सेंसर तैयार किया है, जो उत्पादों के बाजार में आने से पहले ही उसमें रोगाणु (पैथोजेंस) की पहचान कर लेगा. लोगों को मिलावटी भोजन से होने वाली गंभीर बीमारियों […]
बीजिंग : खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या से दुनिया के लगभग सभी देश परेशान हैं. इस समस्या से निबटने के लिए वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सेंसर तैयार किया है, जो उत्पादों के बाजार में आने से पहले ही उसमें रोगाणु (पैथोजेंस) की पहचान कर लेगा. लोगों को मिलावटी भोजन से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में यह मददगार साबित होगा.
ऑप्टिकल मैटेरियल्स एक्सप्रेस पत्रिका में इस सेंसर का जिक्र किया गया है. ग्राफीन आधारित यह सेंसर खतरनाक बैक्टीरिया तथा अन्य रोगाणुओं के साथ ही अनेक तत्वों की एक साथ पहचान कर सकता है. शोधकर्ताओं का मानना है कि खाद्य सुरक्षा के अतिरिक्त यह नया तंत्र बड़े पैमाने में अनुप्रयोगों में गैस तथा रसायनिक पदार्थों का भी पता लगा सकेगा.
चाइना जीलियांग विश्वविद्यालय के बिंग-गांग शिआयो कहते हैं, ‘हमारा डिजाइन ग्राफीन परत पर बना है. ये कार्बन के द्वि-आयामी क्रिस्टल हैं, जिसकी मोटाई एक अणु के बराबर है.’ उन्होंने कहा, ‘ये सेंसर न केवल बेहद संवेदनशील हैं, बल्कि अन्य पदार्थों की पहचान के लिए भी इनका इस्तेमाल हो सकता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




