ePaper

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा : अमेरिकी हवाई हमले में दक्षिणी अफगानिस्तान में मारे गये 23 नागरिक

Updated at : 30 Nov 2018 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा : अमेरिकी हवाई हमले में दक्षिणी अफगानिस्तान में मारे गये 23 नागरिक

काबुल : दक्षिणी अफगानिस्तान में इस सप्ताह अमेरिका के हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 23 नागरिक मारे गये. अफगानिस्तान के आम नागरिक 17 साल के संघर्ष का दंश अब भी झेल रहे हैं. अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने एक रिपोर्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला […]

विज्ञापन

काबुल : दक्षिणी अफगानिस्तान में इस सप्ताह अमेरिका के हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 23 नागरिक मारे गये. अफगानिस्तान के आम नागरिक 17 साल के संघर्ष का दंश अब भी झेल रहे हैं. अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने एक रिपोर्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ितों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे थे. हमले में कम से कम तीन लोग घायल भी हुए. यह हमला अशांत हेलमंद प्रांत में मंगलवार देर रात को अमेरिकी परामर्शकों के साथ काम कर रहे अफगान विशेष बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच संघर्ष के दौरान हुआ.

प्रांतीय अधिकारियों ने पहले कहा था कि हमले में एक परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की आशंका है. एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम 18 नागरिक मारे गये, जिसकी पुष्टि नहीं की जा सकी थी. नाटो ने कहा कि वह घटना की जांच कर रहा है. घटनास्थल के समीप रहने वाले हाजी मोहम्मद ने बताया कि हमला तब हुआ, जब तालिबानी आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ लड़ाई के दौरान एक घर में घुस गये.

उन्होंने बताया कि हमले में नौ आतंकवादियों के साथ कई नागरिक मारे गये. वहीं, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिक अत्यधिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. इस साल जनवरी से सितंबर की अवधि के दौरान 8,050 लोग मारे गये या घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola