ePaper

G-20 देशों के नेताओं को साहसिक कदम उठाने की जरूरत : संरा प्रमुख

Updated at : 29 Nov 2018 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
G-20 देशों के नेताओं को साहसिक कदम उठाने की जरूरत : संरा प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस हफ्ते होने वाले जी-20 समूह के सम्मेलन से पहले इसके सदस्य देशों को जलवायु परिवर्तन और असमानता से होने वाली समस्याओं से निबटने के लिए साहसिक कदम उठाने का संदेश दिया है. अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जी-20 समूह की बैठक में हिस्सा लेने जाने […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस हफ्ते होने वाले जी-20 समूह के सम्मेलन से पहले इसके सदस्य देशों को जलवायु परिवर्तन और असमानता से होने वाली समस्याओं से निबटने के लिए साहसिक कदम उठाने का संदेश दिया है.

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जी-20 समूह की बैठक में हिस्सा लेने जाने से पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए सभी देशों का मिलकर काम करना अनिवार्य है.

गुतारेस ने चेताया कि जलवायु में विघ्न के चलते हम उथल-पुथल वाली और अस्थिर दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने आगाह किया कि जो वैश्वीकरण में पीछे छूट गये हैं, वो सरकारों और संस्थाओं में भरोसा खो रहे हैं. असमानता और व्यापक होकर बढ़ रही है, व्यापार विवाद बढ़ रहे हैं और भूराजनैतिक तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर और दबाव डाल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola